logo

खाली पैर अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा पहुंचे जयराम महतो, नियोजन नीति समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

BARE.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डुमरी विधायक जयराम महतो अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर है। वहां उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा का भ्रमण किया है। जयराम महतो ने बताया कि वहां के विधानसभा अध्यक्ष के साथ स्थानीय नीति, नियोजन नीति एवं आर्थिक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इस दौरान जब जयराम ने उनसे सवाल किया तो अध्यक्ष ने 80/20 नियोजन नीति, अन्य प्रदेशो के लोग यहां जमीन नहीं खरीद सकते हैं, इत्यादि कानूनों पर भी जानकारी दी। दरअसल झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के निर्देश झारखंड के तीन विधायक अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। जयराम महतो के साथ खाद्य आपूर्ति समिति के चेयरमैन तमाड़ विधायक विकास मुंडा और  पूर्व मंत्री जामा की विधायक लुईस मरांडी भी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इन तीनों ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा का भ्रमण भी किया। जहां विधानसभा के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। यह देखा जाता है कि जयराम महतो जब झारखंड विधानसभा में सत्र के दौरान आते हैं तो वह खाली पैर ही आते हैं। और जब वह अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा गये तो उनके पैरों में जूते या चप्पल नहीं थे वहां भी वह खाली पैर ही पहुंचे।